![]()
कुरुक्षेत्र जिले के झांसा के गोरखा गांव में पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहे 19 महीने के बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आरभ के रूप में हुई है। आरभ का बड़ा भाई आरुस (6) है। आरभ का परिवार मूल रूप से नेपाल के मोरंग जिले के रतुआमाई गांव का रहने वाला है, लेकिन करीब 6 साल से गोरखा गांव में किसान के पोल्ट्री फार्म पर रहकर लेबर का काम करत है। बेटे की मौत ने परिवार को इकझोर के रख दिया। जोर-जोर से चिल्लाया बेटा रीकु ने बताया कि उसका छोटा बेटा आरभ शाम करीब 4 बजे पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। हालांकि किसी ने सांप को नहीं देखा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। LNJP अस्पताल में तोडा दम वे बच्चे को तुरंत इलाज के लिए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान आरभ की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर पर सांप के डसने के निशाने थे। उसका शरीर भी नीला पड़ा चुका था। वाइपर सांप के काटने की आशंका झांसा पुलिस ने रीकू के दिए बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि बच्चे को किसी वाइपर सांप के काटने की आशंका है। उसके शरीर पर करीब डेढ़ सेंटीमीटर दूर डसने के निशान थे।
Source link
19 महीने के बच्चे को सांप ने डसा, मौत:कुरुक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के बाहर खेल रहा था; शरीर पड़ा नीला; इलाज के दौरान मौत
