![]()
किशनगंज के दिलावरगंज वार्ड नंबर-10 से 20 वर्षीय युवक शिवम कुमार गुप्ता के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां रंजू देवी ने किशनगंज थाने में आवेदन देकर बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार गुप्ता बीए पार्ट-2 का छात्र है। वह अपने माता-पिता से बुलेट मोटरसाइकिल दिलाने की मांग कर रहा था। मां के मुताबिक, बाइक नहीं मिलने से नाराज शिवम 30 अगस्त की रात करीब एक बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और परिचितों से भी की पूछताछ शिवम के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी ली गई, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। पुलिस ने शुरू की युवक की तलाश रंजू देवी ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए अपने बेटे की तलाश कराने का अनुरोध किया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही शिवम का पता लगा लेगी।
Source link
बुलेट नहीं मिली तो घर से निकला बीए का छात्र:किशनगंज में मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं
