Headlines

मनियां में 56 और सैंपऊ में 104 उम्मीदवार मैदान में:नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, कल मिलेंगे चुनाव चिन्ह




धौलपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को सैंपऊ और मनियां नगर पालिका क्षेत्रों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद दोनों नगर पालिकाओं में चुनावी स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। अब शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। मनियां नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए कुल 88 नामांकन फॉर्म मिले थे। जांच में 22 आवेदन रद्द हो गए, जिसके बाद 66 आवेदन वैध पाए गए। नाम वापसी के आखिरी दिन 10 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। तहसीलदार ताराचंद सैनी ने बताया कि अब 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सैंपऊ में 104 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
वहीं, सैंपऊ नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया एसडीएम अनिल कुमार गोयल की देखरेख में हुई। सैंपऊ में कुल 185 फॉर्म मिले थे। जांच में 25 आवेदन रद्द हुए, जबकि 17 उम्मीदवारों के डबल फॉर्म पाए गए। नामांकन वापसी के दौरान 39 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब यहां 104 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला साफ हो गया है। उम्मीदवार अब चुनाव प्रचार की तैयारी में लग गए हैं। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *