![]()
बेमेतरा में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत छात्र मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बेमेतरा में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सिग्नल चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इसके बाद युवा कांग्रेस ने गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाहर काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। सिग्नल चौक पर पुतला दहन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। राहुल गांधी को रोकने का भी लगाया आरोप युवा कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने से रोकना और हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए, दमनात्मक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। गांधी भवन कार्यक्रम के बाहर काले झंडे दिखाए पुतला दहन के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित बेसिक स्कूल मैदान पहुंचे, जहां नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन शपथ ग्रहण, भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस ने जारी रखने की कही बात जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।
Source link
बेमेतरा में NEET मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध, PM का पुतला फूंककर दिखाए काले झंडे
