![]()
बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कुल 20 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण-अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के जरिए इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, मुक्तिधाम, अहाता और मंच निर्माण शामिल हैं। इन कामों के पूरा होने से गांवों में आवागमन बेहतर होगा और जरूरी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। ग्राम पंचायत उरतुम के शंकरपारा में भाव सिंह के घर से मांगन के घर तक नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। ग्राम पंचायत परसाही में डबरीपारा में लालकुमार पटेल के घर के पास 200 मीटर सीसी रोड के लिए 7.80 लाख और डबहीपारा में नेताराम मेहर के घर के पीछे वाली गली में नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। ग्राम पंचायत नगोई में तिलई घाट नगाई और गतिया तालाब के पास डबहीपारा में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए, कुल 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। फरहदा में सीसी रोड और मंच निर्माण ग्राम पंचायत फरहदा के श्री नगरपारा में 200 मीटर सीसी रोड के लिए 5.20 लाख और प्राथमिक शाला फरहदा में मंच निर्माण के लिए 6 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत लगरा में शत्रुघ्न कांगो के घर से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग तक 300 मीटर सीसी रोड के लिए 7.80 लाख और ग्राम लगरा में 200 मीटर सीसी रोड के लिए 5.20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। खैरा और लोफंदी में सीसी रोड ग्राम पंचायत खैरा-(ल) में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 7.80 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं लोफंदी में भुनेश्वर पटेल के घर से राजू पटेल के घर की ओर 500 मीटर सीसी रोड के लिए 13 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। ग्राम पंचायत जलसो के नहारिभाठा में पुन्नी के घर से अमृत के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और गतौरी में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। सेंदरी में अहाता निर्माण ग्राम पंचायत सेंदरी में सामुदायिक भवन के पास पूर्व सरपंच अक्ति भारद्वाज के घर के सामने अहाता निर्माण के लिए 7 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत मटियारी में अशोक गुप्ता के घर से जागेश्वर यादव के घर की ओर 200 मीटर सीसी रोड और कमलेश के घर से कुदुनाला की ओर 200 मीटर सीसी रोड के लिए 5.20-5.20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। रमतला में 20 लाख रुपए के काम ग्राम पंचायत रमतला में पंचायत भवन के पास 400 मीटर सीसी रोड और गंगाजल तालाब से बाईपास तक 400 मीटर सीसी रोड के लिए 10-10 लाख रुपए, कुल 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। ग्राम पंचायत कछार में अन्ना साहू के घर से भीमसेन तालाब की ओर सीसी रोड के लिए 10.40 लाख और मुक्तिधाम कछार में अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विधायक ने सीएम का जताया आभार विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है और इसका लाभ बेलतरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा, “साय सरकार में बेलतरा विधानसभा में सांय-सांय विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। गांव-गांव तक सड़क, नाली, मुक्तिधाम और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।” गांवों में मजबूत होगी मूलभूत सुविधाएं उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा। सीसी रोड बनने से गांवों और मोहल्लों में लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। नाली निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं मुक्तिधाम, स्कूल, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कामों से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
Source link
बेलतरा में ₹1.56 करोड़ के 20 विकास कार्य मंजूर:ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे सीसी रोड-नाली और मुक्तिधाम; विधायक सुशांत शुक्ला ने सीएम का जताया आभार
