Headlines

बेस्टटीचर बनने के बाद डीएम ने ली शिक्षकों की क्लास:सहरसा में बोले- 'टीचिंग ठीक करें, वरना नौकरी छोड़नी पड़ेगी'




सहरसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिले के 26 चयनित शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहित आनंद समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अवार्ड के बाद डीएम ने पूछे विषय से जुड़े सवाल सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने चयनित शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषय संबंधी जानकारी भी परखी। उन्होंने शिक्षकों से उनकी क्वालिफिकेशन, विश्वविद्यालय और स्नातक के विषय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद संबंधित विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनके ज्ञान का आकलन किया। इस दौरान कुछ शिक्षक पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दे सके, जबकि कई शिक्षकों ने सटीक जवाब देकर अपने विषय पर मजबूत पकड़ दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को डीएम ने जिले के मॉडल स्कूलों में तैनात करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। बच्चों को बेहतर नहीं पढ़ा सकते तो जिम्मेदारी समझें डीएम दीपेश कुमार ने शिक्षकों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं। ऐसे में बेस्ट टीचर का पुरस्कार हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षण कार्य में भी बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की अपील की। हर शनिवार होगी स्कूलों में शिक्षकों के ज्ञान की परीक्षा जिलाधिकारी ने कहा कि अब हर शनिवार स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के ज्ञान और पढ़ाने की क्षमता की भी जांच होगी। लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में चुने गए हैं 11 मॉडल स्कूल दैनिक भास्कर से बातचीत में डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि जिले में 11 मॉडल स्कूलों का चयन किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन कर जरूरत के अनुसार मॉडल स्कूलों में उनकी तैनाती की जा रही है। विद्या ऐप से 24 घंटे लाइव क्लास की तैयारी डीएम ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए विद्या ऐप के माध्यम से 24×7 लाइव क्लास की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही बच्चों में संगीत और खेल के प्रति रुचि विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूल स्तर पर अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर बच्चों की पढ़ाई, भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न स्कूलों से चुने गए 26 शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 शिक्षकों का चयन बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए किया गया था। शिक्षक दिवस पर सभी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *