Headlines

बैतूल को मिलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:रेलवे मंत्रालय ने जारी किया पत्र, बेंगलुरु-हैदराबाद को मिलेगी कनेक्टिविटी




बैतूल जिले को जल्द ही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। रेलवे मंत्रालय ने इन ट्रेनों को शुरू करने के लिए पत्र जारी किया है। इनमें बेंगलुरु-लालकुआं, धनबाद-कोयंबटूर और चर्लपल्ली (हैदराबाद)-रीवा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, इनके संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 15301 बेंगलुरु-लालकुआं स्पेशल मंगलवार को बेंगलुरु से चलेगी और बुधवार को बैतूल पहुंचेगी। बैतूल जिले में इसका ठहराव केवल बैतूल स्टेशन पर होगा। वापसी में, ट्रेन क्रमांक 15302 लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल शनिवार को लालकुआं से चलकर रविवार को बैतूल पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन क्रमांक 22363 धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस शनिवार को धनबाद से रवाना होकर रविवार को बैतूल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन क्रमांक 22364 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस मंगलवार को कोयंबटूर से चलेगी और बुधवार को बैतूल पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का भी जिले में एकमात्र ठहराव बैतूल स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। तीसरी जोड़ी ट्रेन क्रमांक 20157 चर्लपल्ली-रीवा एक्सप्रेस और 20158 रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस है। चर्लपल्ली से चलने वाली ट्रेन सोमवार को रवाना होकर मंगलवार को बैतूल पहुंचेगी। इसका ठहराव आमला, बैतूल और घोड़ाडोंगरी में रहेगा। वहीं, रीवा से रविवार को चलने वाली ट्रेन सोमवार को बैतूल पहुंचेगी और इसका भी ठहराव आमला, बैतूल और घोड़ाडोंगरी में होगा। रेलवे मंत्रालय द्वारा पत्र जारी होने के बाद अब यात्रियों को इन ट्रेनों के आधिकारिक संचालन की तारीखों की घोषणा का इंतजार है। इन ट्रेनों के शुरू होने से बैतूल जिले के यात्रियों को दक्षिण और उत्तर भारत के लिए अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *