Headlines

बैतूल में हार्वेस्टर चालक का शव पेड़ से लटका मिला:दोस्तों के साथ शौच के लिए गया था, चाचा बोले- पैर जमीन छू रहे थे, उसकी हत्या हुई




बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के खकरा जामठी में रविवार को हार्वेस्टर चालक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पंजाब के फरीदकोट जिले के ग्राम बग्गी निवासी बलराम सिंह (22) के रूप में हुई है। वह हार्वेस्टर चलाने का काम करता था। घटना को लेकर मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, बलराम रविवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने साथियों से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तथ्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन बोले- पैर जमीन से छू रहे थे, उसकी हत्या हुई मृतक के चाचा इंद्रजीत ने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि बलराम के पैर जमीन की ओर लटक रहे थे। शरीर का पिछला हिस्सा भी जमीन को छू रहा था। ऐसे में उन्हें आशंका है कि बलराम की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए। चाचा के मुताबिक, वह खुद घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर दूसरी साइट पर काम कर रहे थे। सुबह बलराम के वापस नहीं लौटने पर साथियों ने पहले उसके आने का इंतजार किया। बाद में फोन पर घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। TI बोले- सभी पहलु ध्यान में रखकर जांच हो रही कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। बताया गया है कि बलराम अपने परिवार में छोटा भाई था। उसके बड़े भाई ने हाल ही में सेना में नौकरी ज्वाइन की है। फिलहाल घटना को लेकर परिवार ने संदेह जताया है। जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *