Headlines

बोचहां में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल:एक को बाइक ने टक्कर मारी, दूसरा मालवाहक वाहन में ऑटो की ठोकर; CHC बोचहाँ में भर्ती




मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल हुए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोचहाँ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मोहम्मद फहद और स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद जियाउद्दीन ने शुरुआती इलाज किया। घायलों की पहचान बोचहाँ के मठ मझौली गांव निवासी जगन्नाथ राय के 28 वर्षीय बेटे संजीत कुमार और गरहाँ के बसौली ननकार गांव निवासी नागेश्वर साह के 27 वर्षीय बेटे अशोक कुमार के रूप में हुई। पहली घटना भुसाही चौक के पास हुई। संजीत कुमार सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई। संजीत को CHC बोचहाँ में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना मझौली चौक के पास हुई। एक थ्री-व्हीलर मालवाहक टेम्पो को चार पहिया मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें थ्री-व्हीलर चालक अशोक कुमार गंभीर घायल हो गए। डायल-112 पुलिस ने घायल को CHC बोचहाँ पहुंचाया और हादसे वाले वाहन को जब्त कर लिया। बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *