Headlines

MP राजीव भारद्वाज रक्षा समिति के सदस्य नियुक्त:कांगड़ा-चंबा की आवाज बने, 26 सितंबर से नियुक्ति प्रभावी; राधा मोहन सिंह अध्यक्ष




कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को संसद की महत्वपूर्ण रक्षा समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा की समिति शाखा की ओर से जारी सूची के अनुसार उनकी नियुक्ति 26 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गई है। इस जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संसदीय स्तर पर हिमाचल की भागीदारी भी मजबूत हुई है। रक्षा समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति देश की रक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अध्ययन और विचार-विमर्श करती है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसे महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, रक्षा व्यवस्था और सशस्त्र बलों से जुड़े विषयों पर संसदीय समिति के माध्यम से कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, गंभीरता और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे। रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के अध्ययन का मिलेगा अवसर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। रक्षा समिति के सदस्य के रूप में उन्हें रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के अध्ययन, समीक्षा और सुझाव देने का अवसर मिलेगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया डॉ. भारद्वाज ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति में हिमाचल और देशहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए वह प्रभावी भूमिका निभाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *