![]()
चंबा जिले के भरमौर में गैहरा-मरौर सड़क पर गुरुवार को चौंरा कैंची के समीप एक पिकअप वाहन लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृत महिला की पहचान गांव डुमाला, ग्राम पंचायत पियूहरा निवासी कजनो देवी पत्नी कृष्ण राम के रूप में हुई है। घायल सुरेश कुमार और पिकअप ड्राइवर अजय कुमार का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में जारी है, जबकि घायल महिला अलका देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन सेब लाने के लिए मरौर की ओर जा रहा था। चौंरा कैंची के समीप मोड़ काटते समय ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा वाहन के अनियंत्रित होने, सड़क की खराब स्थिति या किसी अन्य वजह से हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Source link
भरमौर में खाई में गिरी पिकअप, महिला की मौत:तीन घायल, गैहरा-मरौर मार्ग पर हुआ हादसा, सेब लेने जा रहा था ड्राइवर
