![]()
गुना जिले लगातार बारिश के बीच माता बसैया थाना क्षेत्र के कोतवाल डैम में तीन युवक रील बनाने के लिए तेज बहाव वाले पानी के बेहद करीब पहुंच गए। युवकों ने पुल की निचली सतह में जाकर वीडियो बनाया और मौज-मस्ती करते नजर आए। जिस जगह वे खड़े थे, वहां पानी का बहाव तेज था। ऐसे में जरा सी चूक बड़ा हादसा कर सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। तेज बहाव के बीच रील बनाने पहुंचे
बारिश के कारण गुना जिले के नदी-नाले और जलाशय उफान पर हैं। प्रशासन लगातार लोगों से पानी के तेज बहाव और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद सामने आए वीडियो में तीन युवक कोतवाल डैम में जोखिम उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक पानी के किनारे पहुंचने के साथ पुल की निचली सतह में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे रील बनाने में व्यस्त रहे। डैम में बढ़े जलस्तर के बीच यह लापरवाही उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। पानी बढ़ने के साथ बढ़ता है खतरा
बारिश के दौरान डैम और जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। बहाव तेज होने के कारण पानी में उतरने या उसके किनारे जाने पर फिसलने और बहने का खतरा रहता है। खासकर पुल और जलभराव वाले स्थानों पर पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पुलिस बोली- वीडियो की जांच करवा रहे
माता बसैया थाना प्रभारी एसआई विवेक तोमर ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम लगातार ऐसे स्थानों पर पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों को पानी के नजदीक नहीं जाने की हिदायत दे रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार अपील के बावजूद कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Source link
भरे डैम में जान जोखिम डालने का VIDEO:मुरैना में जानलेवा हो सकता है रील का शौक; पुलिस लेगी एक्शन
