Headlines

भवंस स्कूल बस की टक्कर से बच्चे की मौत:अंडरब्रिज सर्विस रोड़ में दो साल के मासूम को लगी टक्कर, ड्रायवर गिरफ्तार; परिजनों ने घेरा थाना




राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जहां भुवंस स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बस चालक और कंडक्टर से थाने में पूछताछ कर रही है। मामलें में मर्ग कायम करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला विधानसभा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा इलाके में स्थित अंडरब्रिज के पास राजा देवार का परिवार रहता है। सुबह आठ बजे भवंस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। सर्विस रोड में चालक बस चला रहा था, इस दौरान राजा देवार का तीन साल का बेटा मुन्ना बस से टकराया गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने घेरा थाना घटना से नाराज परिजन और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में विधानसभा थाना पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। लोगों का कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डायल-112 की टीम का क्विक रिस्पांस विधानसभा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद डायल-112 में तैनात आरक्षक दीपक लहरे और चालक ने तत्परता दिखाते हुए शव को सुरक्षित मेकाहारा मर्चुरी पहुंचाया। साथ ही भीड़ नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। अफसरों ने डायल 112 में पदस्थ पुलिसकर्मी को ईनाम दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *