Headlines

भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने सीएम पर साधा निशाना:कांगड़ा में कांग्रेस को घेरा, बोले- कार से सिमटकर स्कूटी तक सीमित रह जाएंगे




हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष पर बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने का असफल प्रयास कर रहे हैं। काजल वीरवार को ठाकुरद्वारा पंचायत घर और तीन विद्युत मोटर चलित हैंडपंप का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मंत्री भी उद्घाटन करने से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस दावे पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के मौजूदा 28 में से 16 विधायकों के हारने की बात कही थी। काजल ने मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी संभालने की सलाह दी। प्रदेश की आर्थिक स्थिति और ठप पड़े विकास पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की मौजूदा कार्यप्रणाली के चलते 2027 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक ऑल्टो कार से सिमटकर स्कूटी तक सीमित रह जाएंगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए 8.50 करोड़ की परियोजना स्वीकृत कराई काजल ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ठाकुरद्वारा, गाहलियां, रानीताल और रजियाना सहित आसपास के गांवों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विधायक प्राथमिकता योजना के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत करवाई है। हालांकि, उन्होंने प्रदेश सरकार की कमजोर आर्थिक स्थिति और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बजट की कमी का रोना रोने को चिंताजनक बताया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 1950 घरों के निर्माण की मंजूरी मिली है। स्वीकृत घरों की जियो टैगिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा। विधायक ने सरकार पर लगाया ठगने का आरोप काजल ने कांग्रेस सरकार पर ठाकुरद्वारा गांव की महिलाओं को प्रति माह पंद्रह सौ रुपए और तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने के नाम पर ठगने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर उन्होंने ठाकुरद्वारा पंचायत के सलाड़ी, निचला अंद्रेटा और अपर अंद्रेटा में तीन विद्युत मोटर चलित हैंडपंप का भी उद्घाटन किया। इन हैंडपंपों से गांव के लगभग 40 परिवारों की पेयजल समस्या दूर होगी। इस मौके पर ठाकुरद्वारा प्रधान सुमना देवी ओर अन्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *