Headlines

भाजपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र नहीं किए दाखिल:वार्ड 26 और 39 में प्रत्याशी नहीं; साहिबा बोलीं- मुझे नॉमिनेशन की जानकारी मिली




दौसा नगर परिषद चुनाव में भाजपा के दो घोषित प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने का मामला सामने आया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान यह बात सामने आई। भाजपा ने वार्ड नंबर 26 से सलीम खान और वार्ड नंबर 39 से साहिबा को प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों के नाम चुनाव चिह्न के लिए पत्र भी जमा करा दिए गए थे, लेकिन दोनों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रत्याशी साहिबा ने कहा कि उन्हें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से अब वार्ड नंबर 26 और 39 में भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। वार्ड 26 में कांग्रेस के साथ 3 निर्दलीय वार्ड नंबर 26 में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन नहीं भरने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यानी इस वार्ड में अब कांग्रेस प्रत्याशी और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वार्ड 39 में कांग्रेस के साथ 4 निर्दलीय वार्ड नंबर 39 में भी भाजपा प्रत्याशी साहिबा का नामांकन नहीं होने से भाजपा चुनाव मैदान से बाहर हो गई है। अब इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 4 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशी नहीं होने से यहां चुनाव का मुकाबला बदल गया है। साहिबा बोलीं- मुझे प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी नहीं मिली वार्ड नंबर 39 से भाजपा की घोषित प्रत्याशी साहिबा ने कहा कि उन्हें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय करने और नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *