Headlines

भाटी ने पंचायती राज चुनाव से पहले शुरू किया आंदोलन:बोले- EWS में कई विसंगतियां, जवाब देना पड़ेगा कि आखिर कुठाराघात क्यूं किया?




बाड़मेर जिले के शिव विधायक ने पंचायती राज चुनाव से पहले ईडब्लूएस में सरलीकरण को लेकर आंदोलन की शुरुआत की। आलोक ग्रामोदय आश्रम से छात्र पुरूषार्थ फाउंडेशन के आह्वान पर भाटी ने सरलीकरण की मांग के आंदोलन को तेज करने का बीड़ा उठाया। भाटी ने कहा- साल 2019 में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने के बाद से ही इसमें कई विसंगतियां है। इसको राजस्थान में दूर कर दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक दूर नहीं किया। इस वजह से युवाओं को केंद्र से फायदा नहीं मिल रहा है। सबसे बड़ी विसंगति है कि 5 एकड़ जिसके पास जमीन है, वह ईडब्लूएस नहीं बना पा रहा है। भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा- साल 2023 में सरकार बनी, सरकार को बनाने में जिन लोगों का योगदान था। इनके हक और अधिकारों की बात करते हुए सत्ता में आए। क्या इन्होंने बीते तीन सालों में इन विषयों को लेकर केंद्र के सामने किसी तरीके की बात या पत्राचार किया? जवाब मिलेगा नहीं। आज जब तमाम लोग गांव, ग्रामीण विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करते है। उन्हीं का दोहरा चरित्र इनके सामने आ रहा है। डबल इंजन की सरकार है अगर कुछ करते तो आज यह नौबत भी नहीं आती। अब आप(सरकार) जाओगे तो आम व्यक्ति आपसे पूछेगा कि आपने बच्चों के साथ कुठाराघात क्यूं किया है। उसके लिए आप तैयार रहें। ईडब्लयूएस का फायदा नहीं मिल रहा है
पश्चिमी राजस्थान में बंजर जमीन जो यहां के लोगों को विरासत में मिली हुई है, लेकिन उसमें किसी भी प्रकार की कोई फसल भी नहीं होती फिर भी उन सभी किसानों के बच्चे ईडब्ल्यूएस से वंचित है। दूसरी बड़ी विसंगति यह है कि जिस घर की बेटी की 21 साल की आयु में शादी हो जाती है तो उसके पति और पिता दोनों की आय गिनती होने के कारण वह ईडब्ल्यूएस में फायदा नहीं ले पा रहा है। इस कारण वह केंद्र की सरकारी नौकरी में पीछे रह रहे हैं। विधायक ने कहा- घर-घर, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को जगाएंगे
भाटी ने कहा- कई ऐसी जातियां हैं, जो राज्य में ओबीसी में आती है, लेकिन केंद्र में वह सामान्य श्रेणी में आती है। ऐसी जातियों को भी उनके हक और अधिकार का लाभ दिलाने के लिए हम बाड़मेर से ईडब्ल्यूएस के सरलीकरण के पहले चरण में कल(शनिवार) से यात्रा शुरू कर रहे हैं। घर-घर, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को जगाएंगे। देश व प्रदेश की सरकार से ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण करने की मांग रखेंगे। बोले- पंचायती राज चुनाव में जनता ऐसे नेताओं से सवाल करें
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया बातचीत में कहा- जिन जनप्रतिनिधियों को यहां की जनता ने इन्हीं मुद्दों पर वोट देकर जिताया, लेकिन जीतने के बाद आज दिन तक उनकी इस मांग को सदन में नहीं उठाया। पब्लिक को पंचायती राज चुनाव में ऐसे नेताओं से सवाल करना चाहिए। रविंद्र सिंह भाटी का कहना है कि छात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने जो यह जिम्मेदारी दी है और जब तक ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण नहीं होता है, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *