Headlines

भारतीय संस्कृति ज्ञान-परीक्षा में 25 हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा:संस्कार और नैतिक मूल्यों से जुड़ी जानकारी पर रहा फोकस, प्राचार्य बोले-तकनीकी शिक्षा जरूरी




अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 अक्टूबर को संपन्न हुई। रायपुर जिले में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। राजधानी के शासकीय जेआर दानी कन्या विद्यालय की करीब 1000 छात्राओं ने भी उत्साह के साथ परीक्षा दी। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। इसके माध्यम से बच्चों को अनुशासन, बड़ों का सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही जल और ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। प्राचार्य बोले-तकनीकी शिक्षा जरूरी शासकीय जेआर दानी कन्या विद्यालय के प्राचार्य हितेष दीवान ने कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा जरूरी है, लेकिन इसके साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जानकारी देना भी महत्वपूर्ण है। दोनों के बीच संतुलन से विद्यार्थियों का बेहतर विकास हो सकता है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। आयोजकों के अनुसार परीक्षा के जरिए बच्चों में अपनी संस्कृति को जानने और समझने की रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों की जानकारी भी मिलती है। परीक्षा के संचालन में छत्तीसगढ़ प्रभारी डीपी चंद्राकर, रामपाल तिवारी, रविशंकर गुप्ता सहित गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों और स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। इस दौरान प्राचार्य हितेष दीवान, समिधा उपासने, क्रांति चंद्रा, डॉ. वैजयंती गुप्ता, मीनू पांडेय, ज्योति सक्सेना, सुषमा शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *