Headlines

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 3 दिन तक बूंदाबांदी के आसार



चंडीगढ़ बीते 8 दिन से बारिश नहीं हुई है। इससे दिन और रात का तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ रही है। सोमवार रात न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा और अक्टूबर में अब तक सबसे अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी 85 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मंगलवार रात से बादल छाने लगे और हवाएं भी चलने लगीं। विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर के बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। सिस्टम कमजोर है, इसलिए शहर के सभी हिस्सों में बारिश होना जरूरी नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। आगे ऐसा रहेगा मौसम बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही, तापमान गिरेगा मंगलवार रात से बादल छाए हैं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं भी आ रही हैं। बुधवार से शुक्रवार तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि बादल छाने से रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।-सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर, मौसम केंद्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *