Headlines

भिलाई में वीडियो कॉल पर युवती का अश्लील वीडियो:आरोपी ने रिश्तेदारों को भेजा, सोशल मीडिया पर किया वायरल; देवरिया से गिरफ्तार




दुर्ग जिले में एक युवती का वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के देवरिया से पकड़ा गया है। यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह वीडियो पीड़िता की जानकारी और सहमति के बिना रिकॉर्ड किया था। उसने इस वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजने के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पीड़िता ने 14 जुलाई 2026 को खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मनीष साहनी नामक आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी और सहमति के बिना उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। आरोपी ने वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों को भेजा शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजा और सोशल मीडिया के माध्यम से भी वायरल किया। इस गंभीर मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 279/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E, 67 और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। चूंकि आरोपी भिलाई से बाहर था, पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और उसकी लोकेशन के आधार पर उसकी पहचान की। मामले की जांच के लिए खुर्सीपार पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण और पतासाजी की, जिसके बाद आरोपी के उत्तर प्रदेश के देवरिया में होने की जानकारी मिली और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कबूली वारदात और जेल भेजा गया इसके बाद पुलिस टीम देवरिया पहुंची और नया नगर निवासी 27 वर्षीय मनीष साहनी की पहचान कर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मोबाइल फोन जब्त, जांच जारी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक इसी माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड और प्रसारित किए जाने की बात सामने आई है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच और मामले में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है। रिश्तेदारों को भेजकर किया प्रसारित पुलिस के अनुसार आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए पीड़िता के रिश्तेदारों तक भेजा। इस मामले में पुलिस ने निजता के उल्लंघन और अश्लील सामग्री के इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *