Headlines

भिवानी में अकाउंटेंट चार्जशीट:डीसी ने लाभार्थी को पैमेंट ना देने पर की कार्रवाई, मासिक बैठक में 12 परिवादों में से 8 का समाधान




भिवानी के पंचायत भवन में सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीसी साहिल गुप्ता ने की। इस बैठक में कुल 12 परिवाद रखे गए, जिनमें से 8 नए व 4 पुराने परिवाद थे। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि 12 में से सुनवाई के दौरान 8 परिवादों का निपटारा किया गया और चार को पेंडिंग रखा गया है। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि लंबित 4 मामले हैं, जिन पर रिपोर्ट मांगी गई है और कुछ जांच (इन्क्वायरी) की आवश्यकता है। इन्हें अगली बैठक तक लंबित रखा गया है। वहीं गांव कुंगड़ निवासी संदीप कुमार ने ड्रेन खोदने संबंधित शिकायत दी थी। जिसको लेकर डीसी ने कहा कि विभाग द्वारा ड्रेन खोदने के मामले में कुछ किसान सहमत है और कुछ नहीं तो यह मामला डीएमसी को जांच के लिए सौंपा गया है। अगली बैठक से पहले इसकी रिपोर्ट ले ली जाएगी। अकाउंटेंट चार्जशीट
बता दें कि भिवानी के गांव बड़ेसरा निवासी सपना ने परिवाद रखा और कहा था कि उसकी आयु 20 साल है। उसके जन्म के समय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जीवन बीमा चंडीगढ़ मंडल के सहयोग से निवेश प्रमाण प्रत्र प्राप्त हुए थे, जो 18 साल की आयुक तक अविवाहित होने की स्थिति में दिया जाना था। 18 साल उम्र पूरी होने पर सभी निवेश प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां कार्यालय में जमा करवाने के 2 साल बीतने के बाद कोई पैसा नहीं मिला। जबकि गांव की अन्य लड़कियों की राशि भी उनको मिल चुकी है। बार-बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद झूठा आश्वासन दिया गया। लेकिन राशि नहीं मिली। इस पर DC साहिल गुप्ता ने कहा कि आईसीडीएस डिपार्टमेंट अकाउंटेंट को चार्जशीट किया गया है। 18 साल से ऊपर की लाभार्थी को बकाया (dues) में एक से डेढ़ महीने की देरी की थी। जिसके आधार पर चार्जशीट किया गया है। पुलिस के खिलाफ भी शिकायत पहुंची
इस दौरान भिवानी के सेक्टर-13 में गंदगी का मामला अभी लंबित है। इसके लिए हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को तुरंत समाधान कर मुख्यालय रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बैठक में पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत दी गई। गांव बड़सी निवासी राजकुमार ने पुलिस के खिलाफ शिकायत दी कि पुलिस वालों ने उन्हें जबरन गिरफ्तार करके पीटा, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही एफआईआर दर्ज की गई। इस पर डीसी साहिल गुप्ता ने जांच करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *