![]()
भिवानी के पंचायत भवन में 18 सितंबर शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसी अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे और मामलों की सुनवाई करेंगे। बैठक पंचायत भवन में एक बजे आयोजित की जाएगी। भिवानी के नगराधीश अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे। इन 13 परिवादों में पांच परिवाद पुराने हैं तथा आठ नए परिवाद हैं। मंत्री राजेश नागर द्वारा सभी परिवादों की सुनवाई की जाएगी और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
Source link
भिवानी में कष्ट निवारण समिति की बैठक आज:मंत्री राजेश नागर सुनेंगे शिकायत, 13 परिवाद रखे जाएंगे, 5 पुराने व 8 मामले नए
