भास्कर न्यूज | नयापारा-राजिम स्थानीय श्वेतांबर जैन श्री संघ में पूज्य भव्य मुनि के सानिध्य में पर्युषण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। पर्व के दौरान की गई दीर्घ तपस्याओं के अनुमोदन के लिए श्रीमती लीलाबाई अजय नमन कोचर परिवार ने नवकार पैलेस में भव्य भजन संध्या आयोजित की। कार्यक्रम में सभी दीर्घ तपस्वियों को सुसज्जित मंच पर विराजमान कराया गया। नवकार महामंत्र के जाप के साथ भजन गायिका स्नेहा गोलछा ने संध्या की शुरुआत की। 48 उपवास के तपस्वी रजत बंगानी, सिद्धि तप आराधक पराग पारख, 11 उपवास के नीवी बंगानी व आर्या दुग्गड़, 9 उपवास के आयुष पारख व समकित बंगानी और अठाई तप आराधक नितिन गोलछा सहित अनेक तपाराधक मौजूद रहे। अभिषेक दुग्गड़, आदित्य गोलछा, प्रिंस पारख, शैलेष पारख, आदित्य बंगानी, सम्यक बंगानी और स्नेहा गोलछा ने भजनों की प्रस्तुति दी। कोचर परिवार ने तपस्वियों का स्वागत-अभिनंदन किया। भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर हुए।
Source link
तपस्वियों के सम्मान में हुई भजन संध्या, भक्ति में डूबा जैन समाज
