![]()
भिवानी के आशाराम गेट नया बाजार एरिया में कोर्ट के आदेश पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसके तहत गली में अवैध रूप से बने अवैध शौचालय व दीवार को तोड़ा गया है। जो काफी दिनों गली में बनी हुई थी। कोर्ट के आदेशानुसार भिवानी के नया बाजार स्थित आशाराम गेट से गली में बने अवैध शौचालय व दीवार को हटाकर नगर परिषद भिवानी द्वारा कार्यवाही अमल में लाई गई है। जिसमें मौके पर मनीष राठी जूनियर इंजीनियर, संदीप पटवारी, इंजिनियर योगेश सैनी, सफाई दरोगा व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। अवैध कब्जों पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। अब कोर्ट ने इस मामले में हटाने के आदेश दे दिए हैं। इसलिए गली में बने शौचालय व दीवार को तोड़कर रास्ता साफ किया गया है। ताकि यहां से आने-जाने वाले लोगों को जो परेशानी हो रही थी, वह ना रहे। कोर्ट का आदेश मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई है। साथ ही कहा कि गली आदि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना गलत है। वहीं नगर परिषद द्वारा अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
भिवानी में नगर परिषद की कार्रवाई:गली में बने अवैध शौचालय व दीवार को तोड़ा, कोर्ट के आदेश पर लिया एक्शन
