![]()
भिवानी की एक फैक्ट्री में परिवार के साथ मजदूरी करने आई हिसार की महिला लापता होने का मामला सामने आया है। जो अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। हिसार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भिवानी के बहल थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने उसने बताया कि वह करीब 20 दिन पहले बहल थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए आया था। इसके बाद से यहां फैक्ट्री में काम कर रहा है। उसकी पत्नी सुबह करीब 11 बजे उन्हें बोलकर गई थी कि वह अपने घर राजस्थान के चुरू जिला स्थित गांव में जा रही है। वहां अपने भाईयों से मिलने जा रही है। जो अपने मायके नहीं पहुंची। इसका पता लगने के बाद उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों में भी पूछताछ व तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। अपने स्तर पर तलाश के बाद भी कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया, वहीं महिला की तलाश आरंभ कर दी।
Source link
भिवानी से महिला लापता:20 दिन पहले परिवार के साथ हिसार से आई थी, राजस्थान में अपने मायके जाने के लिए निकली
