![]()
उदयपुर में भींडर, कानोड़, फतहनगर, मावली और वल्लभनगर नगर पालिकाओं के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। मावली में कुल 20 वार्डों में से 4 वार्डों में बीजेपी और 6 सीट पर कांग्रेस का जीत मिली है। अन्य का खाता नहीं खुला है। इसी तरह फतहनगर के कुल 25 वार्ड में से वार्ड-1,2,3,4,5 में बीजेपी और वार्ड 6 में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। बाकी सीटों के रुझान आना बाकी है। वहीं, कानोड़ नगर पालिका में कुल 20 वार्डों में से कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर ली लेकिन यहां फिलहाल भाजपा का खाता नहीं खुला हैं। इसके अलावा वल्लभनगर पालिका में कुल 20 वार्ड में से 4 सीटों पर कांग्रेस और 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। भींडर नगर पालिका की बात करें तो अभी तक के रुझानों में 4 सीट पर कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा को जीत मिली है। बाकी सीटों की गिनती जारी है। भींडर में 8 में कांग्रेस और 2 सीट पर भाजपा जीती
वार्ड 1 – किरण खटीक (कांग्रेस) 97 वोट से
वार्ड 2 – इलियास खान (कांग्रेस) 86 वोट से
वार्ड 3 – शोयब बोहरा (कांग्रेस) 85 वोट से
वार्ड 4 – सयद हुसैन (कांग्रेस) 84 वोट से
वार्ड 5 – ज्योति सोनी (भाजपा)49 वोट से
वार्ड 6 – गणेश नागदा (भाजपा) 184 वोट
वार्ड 7 – सुंदर लाल लिखमावत (कांग्रेस) 106 वोट से
वार्ड 8 – ललिता भोई (कांग्रेस) 83 वोट से
वार्ड 9 – नारु देवी (कांग्रेस) 30 वोट से
वार्ड 10 – वरदीचंद मीणा (कांग्रेस) 19 वोट वल्लभनगर में 6 में बीजेपी और 4 में कांग्रेस जीती
वार्ड 1 से कांग्रेस से रामी भील,
वार्ड 2 से भाजपा के लीला भील
वार्ड 3 से भाजपा की प्रेमी मेघवाल
वार्ड 4 से कांग्रेस की रेखा
वार्ड 5 से भाजपा की भोली बाई भील
वार्ड 6 में कांग्रेस से सीमा अग्रवाल
वार्ड 7 में बीजेपी से मंजू लोहार
वार्ड 8 में बीजेपी से प्रेमी कुमारी सरगरा
वार्ड 9 से बीजेपी के भंवरलाल चौधरी
वार्ड 10से कांग्रेस के राजकुमार गुर्जर
Source link
भींडर में कांग्रेस और वल्लभनगर में बीजेपी को बढ़त:उदयपुर की भींडर, कानोड़, फतहनगर, मावली, वल्लभनगर पालिकाओं के रिजल्ट
