![]()
भीलवाड़ा में एक नाबालिग किशोरी को होटल में ले जाकर रेप करने और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से किशोरी को डरा-धमका रहा था और उसके साथ कई बार रेप क
.
रविवार को आरोपी किशोरी के घर पहुंचा और फिर से रेप की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
नाबालिग के अकेले होने का पता चलने पर घर में घुसा
पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि रविवार, 11 अक्टूबर को उसकी मां और छोटी बहन मौसी के घर गई हुई थीं। घर पर नाबालिग अपनी दादी के साथ अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक जबरन घर में घुस गया और पीड़िता के कमरे में पहुंचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की।
दादी ने शोर मचाया तो आरोपी पकड़ा गया
पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी दादी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर दादी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया। इसी बीच पीड़िता की मां और बहन भी घर पहुंच गईं। परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया – आरोपी पहले उसे जबरन एक होटल में ले गया था, जहां उसके साथ रेप करने के बाद अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि इन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवक लंबे समय से उसे डरा-धमका रहा था और ब्लैकमेल कर कई बार रेप कर चुका था।
