![]()
रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास पहुंचे। उन्होंने मंत्री की दिवंगत मां तेजकुंवर बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री स्टेशन रोड स्थित विशाजी मेंशन पहुंचे। यहां उन्होंने तेजकुंवर बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। तस्वीर में देखें, रतलाम आए सीएम मोहन यादव
Source link
रतलाम पहुंचे सीएम मोहन यादव:मंत्री चेतन्य कश्यप की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि; विशाजी मेंशन पहुंचकर अर्पित किए पुष्प, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
