![]()
भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि मृत बच्ची की दादी समेत परिवार के चार लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। बाजार से लाए गए मंचूरियन को खाने के बाद जब बच्ची और परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचाए जाने के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुजुर्ग महिला समेत परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। मृतका की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव के रहने वाले कुंदन कुमार गुप्ता की 7 साल की बेटी काव्य कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, बीमार लोगों में मृत बच्ची का भाई 13 साल का बिट्टू कुमार, 9 साल का भाई रोहित कुमार और 70 साल की दादी चंद्रावती कुमार शामिल है। इधर, बीमार लोगों में शामिल बच्ची की दादी चंद्रावती कुंवर ने बताया कि उनके रिश्ते में लग रहे भांजे ने गांव में ही बाजार से मंचूरियन घर लेकर आया था, जिसे सभी लोगों ने खाया था। मंचूरियन खाने के बाद सभी को दस्त, उल्टी और पेट दर्द की हुई शिकायत मंचूरियन खाने के बाद सभी को दस्त, उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। अचानक उनकी पोती काव्य कुमारी की हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मंचूरियन खाने से बच्ची की मौत होने एवं उसकी दादी व दो भाइयों की बीमार होने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत मामला स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो भाई व एक बहन में छोटी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जबकि व अपने एक भाई के साथ दादी के पास रहती थी। उसके परिवार में मां सुमन देवी व दो भाई बिट्टू कुमार एवं रोहित कुमार है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सुमन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में मंचूरियन खाने से बच्ची की मौत:परिवार के चार सदस्यों को भी उल्टी-दस्त की शिकायत, दादी की हालत नाजुक
