अंबिकापुर के महामाया रोड में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे के साथ मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। युवकों ने स्कूटी सवार युवक को रोका और घेरकर पिटाई कर दी। मामले में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। माम
.
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 सितंबर की शाम को वह अपने दोस्त देव दुबे के साथ स्कूटी से महामाया पारा जा रहा था। समलाया मंदिर के पास गोलू पठान, राज बंगाला और अन्य युवकों ने उसे रोक लिया।

युवकों ने घेरकर पीटा, फुटेज से पहचान की कोशिश
मारपीट का वीडियो आया सामने
भाजपा नेता के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ युवकों द्वारा की गई मारपीट की सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार अभिरत सिंहदेव के रूकने के बाद ही युवकों ने उसे घेर लिया, झूमाझटकी और मारपीट की।
अभिरत सिंहदेव ने पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवकों ने अभिरत सिंहदेव के पॉकेट से 2500 रुपये भी निकाल लिया। युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने गोलू पठान, राज बंगाला सहित अन्य के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 119(1), 324(2) के तहत FIR दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपी फरार हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
