Headlines

मंगेतर को दूसरे लड़के संग देखने के बाद सुसाइड:लुधियाना में मरने से पहले 6 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की, फिर फंदा लगाया




लुधियाना में शादी से करीब 3 महीने पहले युवक रंजीत की मौत के मामले में पुलिस ने 40 दिन बाद केस दर्ज किया है। युवक की 8 अगस्त को सगाई हुई थी और 2 दिसंबर को शादी तय थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, इसी बीच रंजीत ने अपनी मंगेतर को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक, खुदकुशी से पहले रंजीत अपनी मंगेतर के घर गया था। वहां मंगेतर और उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हुआ था। 30 अगस्त की रात रंजीत ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शुरुआत में धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन परिजनों के बयानों और जांच के बाद मंगेतर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब विस्तार से पूरा मामल पढ़िए… 8 अगस्त को हुई थी सगाई
मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई रंजीत कुमार की 8 अगस्त को सुनीता नाम की युवती से सगाई हुई थी। दोनों की शादी 2 दिसंबर को तय की गई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। आकाश के अनुसार, इसी दौरान रंजीत ने अपनी मंगेतर को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इस घटना के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था और मानसिक तनाव में था। मंगेतर के घर पर हुआ था विवाद
आकाश के मुताबिक, खुदकुशी करने से पहले रंजीत अपनी मंगेतर के घर गया था। वहां मंगेतर और उसके परिवार के सदस्यों के साथ उसकी तीखी नोकझोंक हुई थी। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद रंजीत की परेशानी और बढ़ गई थी। कमरे में पंखे से लटका मिला शव
30 अगस्त की रात रंजीत अपने कमरे में चला गया था। उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। 31 अगस्त की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा। वहां रंजीत का शव पंखे से लटक रहा था। मंगेतर के साथ 6 मिनट वीडियो कॉल
आकाश ने रंजीत का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि मौत से ठीक पहले उसकी मंगेतर के साथ करीब 6 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की। 40 दिन बाद मंगेतर समेत 4 लोगों पर केस
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। शुरुआत में पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। हालांकि, मृतक के भाई के बयानों और कॉल डिटेल व वीडियो कॉल से जुड़े तकनीकी सबूतों की जांच के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बदलते हुए मंगेतर समेत 4 लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *