Headlines

मंडल स्तर पर संत रविदास जयंती मनाएगी BJP:फतेहाबाद में संयोजक-सह संयोजक बनाए; जिलाध्यक्ष बोले-जिले में श्रद्धा से होंगे कार्यक्रम




भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर जिलेभर में मंडल संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक मंडल पर एक संयोजक व तीन सह-संयोजक लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि संत रविदासजी के विचार सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देते हैं। पार्टी उनकी 650वीं जयंती को जिलेभर में व्यापक स्तर पर मनाएगी। इसके लिए नियुक्त पदाधिकारी संगठन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। फतेहाबाद व रतिया हलके में इन्हें बनाया संयोजक फतेहाबाद विधानसभा में फतेहाबाद नगर से सविता टूटेजा, फतेहाबाद ग्रामीण से सीताराम धारणिया, भूना से राजबीर नहला और भट्टू मंडल से राजेंद्र सरबटा को मंडल संयोजक बनाया गया है। वहीं, रतिया विधानसभा में रतिया नगर से जयप्रकाश, रतिया ग्रामीण से प्रवीन चंदेल, नागपुर से राजेंद्र कोर तथा भिरड़ाना मंडल से भीम लाम्बा को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी तरह टोहाना विधानसभा में टोहाना नगर से संजय रेवड़ी, टोहाना ग्रामीण से राममेहर धारसूल, जाखल से तरसेम सिंगला और सनियाना मंडल से विनोद टिब्बी को मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी के साथ तीन-तीन सह संयोजक रहेंगे। जो कार्यक्रमों के आयोजन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का कार्य करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *