Headlines

मंडी-कोटली हाईवे पर खतरनाक मोड़ होंगे दुरुस्त:नितिन गडकरी से MLA ने की मुलाकात; एनएच-003 के लिए मांगे 70 करोड़




हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-003 के मंडी–कोटली/कडकोह खंड में चल रहे निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को मार्ग की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस खंड में कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित एजेंसी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कार्यान्वयन के तरीके पर भी सवाल उठाए गए। अनिल शर्मा ने मार्ग पर कई स्थानों पर अत्यधिक तीखे मोड़ों की कटिंग और सुधार की आवश्यकता बताई। ब्रेस्ट वॉल के निर्माण पर जोर उन्होंने जोखिमपूर्ण घुमावों को कम करने, पर्याप्त जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर रिटेनिंग वॉल और ब्रेस्ट वॉल के निर्माण पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित घरों और संपत्तियों तक उचित संपर्क मार्ग एवं पैदल रास्तों की कमी भी एक बड़ी समस्या है। अपर्याप्त सड़क सुरक्षा व्यवस्था और प्रस्तावित बस शेल्टरों का निर्माण न होना भी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। 70 करोड़ जारी करने का अनुरोध विधायक ने कहा कि ये सभी मुद्दे मंडी सदर क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने इनके समयबद्ध समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। अनिल शर्मा ने एनएच-003 के इस खंड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री से 70 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि जारी करने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं की जांच करवाने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *