![]()
लुधियाना में गुरुवार को एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौज करने के बाद धक्का-मुक्की की और उनकी कमीज फाड़ दी। व्यक्ति ने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारने के साथ उनका सरकारी मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे थाना डिविजन नंबर-5 ASI पुरुषोत्तम लाल ने कहा अधिकारी के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे एडिशनल कमिश्नर एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह अपने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ ठेकेदार भी दफ्तर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का व्यक्ति उनके दफ्तर में दाखिल हो गया। अमित गोयल के मुताबिक, उन्होंने पंकज मल्होत्रा से पूछा कि वह बिना अनुमति उनके कमरे में कैसे आया? इस पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ ऊंची आवाज में बात करने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। धक्का देकर मारपीट शुरू की अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी से कहा कि गाली-गलौज न करे, क्योंकि यह सरकारी और पब्लिक दफ्तर है। आरोप है कि इसके बाद पंकज मल्होत्रा ने उन्हें धक्का दिया और अचानक हाइपर होकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनकी कमीज फाड़ दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उनकी छाती पर मुक्के मारे। मारपीट के कारण उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा है। सरकारी फोन और चश्मा भी तोड़ा अमित गोयल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मारपीट के दौरान उनका ऑफिशियल मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कभी खुद को RTI एक्टिविस्ट बताता है और कभी किसी अन्य पहचान से लोगों से बात करता है। कई विभागों के अधिकारियों को धमकाने का आरोप अमित गोयल ने आरोप लगाया कि पंकज मल्होत्रा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से उसके बारे में पूछा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आरोपी उनके दफ्तर में आकर अचानक इतना गुस्से में क्यों आया और मारपीट क्यों की? पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को मामले की सूचना और शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचकर अमित गोयल के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पंकज मल्होत्रा और उसके साथी गौरव डंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 121 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने 20 अगस्त को शाम करीब 4:50 बजे केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और दफ्तर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अमृतसर में युवक को बर्थडे के दिन गोली मारी:एक्टिवा से जाते वक्त स्कूटी सवार बदमाशों ने की फायरिंग; दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था अमृतसर में स्कूटी सवार बदमाशों ने बर्थडे बॉय को गोली मार दी। जिस वक्त फायरिंग हुई, युवक एक्टिवा पर जा रहा था। घर में केक काटने के बाद वह दोस्तों को पार्टी देने के लिए होटल जा रहा था। तभी पीछे से आए बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली युवक की जांघ पर लगी। जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर पड़ा। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
लुधियाना में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर को पीटा:ऑफिस में घुस सीने पर मुक्का मारा, कमीज फाड़ी; सरकारी फोन-चश्मा तोड़ा
