Headlines

मंडी नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन चार्ज बढ़ाया:साढ़े तीन साल बाद कई सेवाओं के रेट 4 गुना तक बढ़े, छोटे घरों पर बोझ, बड़े घरों को राहत




मंडी नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और इसके निपटान के यूजर चार्ज में करीब साढ़े तीन साल बाद बड़ा संशोधन किया है। नए नियमों के तहत घरों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और वर्कशॉप सहित सभी श्रेणियों के शुल्कों में व्यापक बदलाव किया गया है। नए रेट लागू होने से अब शहरवासियों को कूड़ा कलेक्शन के लिए अलग दरों पर भुगतान करना होगा। नए संशोधन के अनुसार, अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 75 रुपये प्रतिमाह का एक समान शुल्क (Flat Rate) तय कर दिया गया है। इससे पहले शुल्क घरों के क्षेत्रफल (स्क्वायर फीट) के आधार पर लिया जाता था। पहले 2,000 वर्गफुट से कम क्षेत्रफल वाले घरों से 50 रुपये और इससे अधिक वाले घरों से 100 रुपये लिए जाते थे। इस नए बदलाव से छोटे घर वालों को अब हर महीने 25 रुपये अधिक देने होंगे, जबकि बड़े घर वालों को मासिक शुल्क में 25 रुपये की राहत मिली है। व्यावसायिक और सरकारी कार्यालयों के शुल्कों में भारी वृद्धि वर्कशॉप, होटल और अस्पतालों के लिए नई दरें गाड़ियों के शोरूम और रिपेयर वर्कशॉप की श्रेणियों में भी शुल्क कई गुना बढ़ा दिया गया है। अस्पतालों में बेड क्षमता के आधार पर रेट तय रेस्टोरेंट के लिए 2,000 रुपये, रेस्टोरेंट और बार के लिए 2,500 रुपये तथा सिनेमा हॉल और कॉलेजों के लिए 2,500 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया है। वहीं, अस्पतालों के लिए बेड की क्षमता के आधार पर 2,500 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक का बेस शुल्क निर्धारित किया गया है। नगर निगम के इस फैसले से जहां निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं व्यावसायिक और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *