![]()
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आई। शुक्रवार शाम 4 बजे सनातन धर्म सभा मंदिर से ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से बाहर निकलते ही हल्की बारिश शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद माना। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा शहर कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। शोभायात्रा में मंडी शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्षेत्र की दो देवी शक्तियों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया, जिससे आयोजन की धार्मिक और सांस्कृतिक रौनक बढ़ गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के नारों से छोटी काशी गूंज उठी। 18 सालों से श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली रही शोभायात्रा सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि वैद्य ने बताया कि जन्माष्टमी का यह आयोजन पिछले 18 सालों से श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल मंडीवासियों की भागीदारी बढ़ रही है। इस बार भी शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में पहुंचकर अपनी आस्था दिखाई। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और आभार जताया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया शोभायात्रा शहर की परिक्रमा कर वापस सनातन धर्म सभा मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद शाम 7 बजे के बाद भजन-कीर्तन हुए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी का अभिषेक, बधाई कार्यक्रम और प्रसाद बांटा गया। भंडारे में पहुंचकर प्रसाद लेने का आग्रह रवि वैद्य ने भक्तों से अगले दिन मंदिर परिसर में होने वाले भंडारे में पहुंचकर प्रसाद लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जन्माष्टमी से जुड़े PHOTOS
Source link
मंडी में जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार; जयकारों से गूंजी छोटी काशी
