Headlines

मंडी में नशा तस्करी में पांचवीं गिरफ्तारी:जुलाई में दर्ज हुआ था केस; आरोपी कुल्लू का रहने वाला, पंडोह पुलिस का मामला




हिमाचल के मंडी जिले में पंडोह पुलिस ने 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मामले की बैकवर्ड लिंक जांच के आधार पर की गई है। आरोपी की पहचान कुल्लू जिले के आनी तहसील के कनाल गांव निवासी 35 वर्षीय जीत राम उर्फ जीतू के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद बुआ के बेटे को दी सूचना पुलिस के अनुसार, जीत राम उर्फ जीतू को मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे पंडोह पुलिस चौकी में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तारी के आधार की प्रति निशुल्क उपलब्ध कराई गई और उसके बुआ के बेटे कृष्ण राम को फोन पर सूचना दी गई। जुलाई में दर्ज हुआ था मामला यह मामला पंडोह पुलिस चौकी में 17 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20 और 29 में दर्ज है। इस मामले में पुलिस पहले ही हरियाणा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। बैकवर्ड लिंक की जांच के दौरान 24 अगस्त को कुल्लू निवासी राहुल को भी गिरफ्तार किया गया था। जीत राम उर्फ जीतू की गिरफ्तारी के साथ, मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस ने लगाया सप्लाई चेन का पता एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की टीमें कुल्लू और हरियाणा क्षेत्र में सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। उन्होंने अन्य गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *