Headlines

मंडी में STF ने पकड़ा अवैध बीयर से भरा ट्रक:519 पेटियां बरामद, ड्राइवर नहीं दिखा सका दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस




हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू और मंडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी जिले की मलोरी फोरलेन टनल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद कर ट्रक को जब्त कर लिया है। एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर किंगफिशर और टुबोर्ग ब्रांड की कुल 519 पेटियां बीयर बरामद हुईं। मंडी थाना पुलिस को सौंपा पुलिस ने चालक से बीयर के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, परमिट और अन्य जरूरी कागजात मांगे। ड्राइवर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने मौके पर ही बीयर की पूरी खेप और ट्रक को जब्त कर लिया। डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त की गई बीयर, ट्रक और संबंधित दस्तावेज सदर पुलिस थाना मंडी को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : डीएसपी प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ और पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *