![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को टोंक में भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। अग्रवाल धर्मशाला में विकसित भारत संकल्प सभा हुई। इसमें PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन सुना गया। जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि रहे। सेवा ज्योति यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई। यह भाजपा कार्यालय पहुंची और यहीं इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं की भी भागीदारी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा – सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल की यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना है। साथ ही विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा – 7 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक PM मोदी के सफर को ऐतिहासिक बताया। मोदी के 25 साल के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी अनिता भदेल, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली 'सेवा ज्योति यात्रा'
