Headlines

धामनोद में ग्रामीण की हत्या:काकड़ा नदी के पत्थरों पर मिला शव, गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से किए वार




धामनोद में एक ग्रामीण की हत्या बुधवार दोपहर करीब 1 बजे धरमपुरी क्षेत्र के ग्राम खेकड़ीपुरा पिपलाज में खेकड़ीपुरा स्टॉप डैम के पास काकड़ा नदी के बीच पथरीले टापू की गई। मामले में पुलिस ने शाम को धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की है। ग्राम खेकड़ीपुरा के रहने वाले प्रकाश चौहान ने धामनोद थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मजदूरी करने वाले प्रकाश ने बताया कि वह दोपहर 1 बजे मछली पकड़ने डैम पर गया था, तभी उसने काकड़ा नदी के बीच पत्थरों पर एक शव पड़ा देखा। इसके बाद वह केशरसिंह बाबा को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। सिर और गर्दन पर किए वार मृतक की पहचान उनके काका बंशीलाल चौहान (45 साल) के रूप में हुई। बंशीलाल के सिर के पीछे और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे और पत्थरों पर खून फैला हुआ था। शव औंधे मुंह पड़ा था। उन्होंने गले में पीले मोतियों की माला, काबरा रंग की पैंट, काला कंदोरा और पैरों में काले, सफेद व पीले रंग के प्लास्टिक के जूते पहने हुए थे। पुलिस की कार्रवाई धामनोद थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने बंशीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *