![]()
मंदसौर के गुराडिया फंटे पर रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक पहले कार से टकराई, फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। घायलों में मोइन, अदनान और गोलू शामिल हैं। हादसे के बाद, टोल एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, अदनान और गोलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोइन का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दावतखेड़ी निवासी मोइन (पिता शरीफ मेव) और अदनान (पिता फारूक मथारिया) तथा झोपड़ी निवासी गोलू रविवार शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल से बोतलगंज गए थे। रात में एक दोस्त से मिलने के बाद तीनों मंदसौर लौट रहे थे। गुराडिया फंटे के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। अदनान और गोलू की हालत नाजुक बताया गया है कि मोटरसाइकिल पहले पीछे से आ रही एक कार से टकराई। जिसके बाद उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के कारण तीनों सड़क पर गिर गए।घिसटने से उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। अदनान को सिर में गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। गोलू के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उसके कुछ दांत टूट गए हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उसे चोटें लगी हैं। अदनान और गोलू दोनों को उनकी गंभीर स्थिति के कारण जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही मोइन को सिर, चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। टोल एंबुलेंस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
मंदसौर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 दोस्त गंभीर घायल:घर आते समय हुआ हादसा, एक वेंटिलेटर पर; पुलिस जांच में जुटी
