![]()
मंदसौर मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। शहर समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हुई। करीब डेढ़ से दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसे इस सीजन की अब तक की सबसे तेज बारिश बताया जा रहा है। शहर के शुक्ला चौक, भारत माता चौराहा, गांधी चौराहा, धानमंडी, नयापुरा रोड, लक्ष्मीबाई चौराहा, दया मंदिर रोड, शनि विहार कॉलोनी और संजीत नाका सहित कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी हुई। देखें तस्वीरें… 4 पंप लगाकर निकाला पानी जलभराव की सूचना के बाद नगर पालिका ने चार पंप चालू किए। इनसे जलभराव वाले क्षेत्रों का पानी निकालकर शिवना नदी में छोड़ा गया। कम समय में हुई तेज बारिश के कारण बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। जलभराव की स्थिति देखने कलेक्टर दिव्यांक सिंह देर रात अधिकारियों के साथ धानमंडी पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति देखी और अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। शिवना नदी और तेलिया तालाब में बढ़ी पानी की आवक तेज बारिश के बाद शिवना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेलिया तालाब में भी पानी की आवक बढ़ी है। शहर के अलावा आसपास के नदी-नालों में भी तेज बहाव देखा गया। जिले के कई क्षेत्रों से नदी-नालों के उफान पर होने की जानकारी मिली है। मंदसौर के अलावा मल्हारगढ़, संजीत, दलौदा, अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, डिगांव और बरखेड़ा में भी बारिश दर्ज की गई।
Source link
मंदसौर में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश:शहर के कई इलाकों में जलभराव; 4 पंप से निकाला पानी, शिवना नदी का जलस्तर बढ़ा
