Headlines

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; मॉर्च्युरी में जुटे समाज के लोग




उदयपुर में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर पड़ोसियों ने हत्या कर दी। तीन लोगों ने बुजुर्ग को इतना मारा कि अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल में बुजुर्ग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में रखवाया। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ओस्तवाल नगर में यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मकान के पीछे ही सागरमल मेहता (68) निवासी खेरोदा का मकान था। दोनों में मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और पड़ोसियों ने बुजुर्ग सागरमल की हत्या कर दी। हमलावर में एक वकील बताया जा रहा है। घटना के बाद मॉर्च्युरी में जुटी भीड़ घटना के विरोध में मॉर्च्युरी में सागरमल के परिजन, रिश्तेदार सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्रताप नगर थानाधिकारी अजयसिंह राव जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाइश करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। यूडीए में शिकायत के बाद बढ़ा विवाद जानकारी अनुसार- मृतक सागरमल मेहता ने अपने पड़ोसी को कई बार कहा था कि वे पीछे सेटबैक छोड़ दें। ताकि रोशनी और हवा की दिक्कत नहीं हो। इसे लेकर सागरमल ने यूडीए में शिकायत भी की थी। इसके बाद मामूली कार्रवाई हुई, लेकिन पड़ोसी नहीं माना। दोनों में विवाद बढ़ता गया। मृतक के परिजन-रिश्तेदार और समाजजनों की ओर से बुधवार सुबह 9 बजे एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में घटना के खिलाफ विरोध जताया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *