Headlines

7 साल पुराने डकैती-हत्याकांड में दबोचा 25 हजार का ईनामी:पहचान छिपाकर बदलता रहा ठिकाने, पूछताछ को रिमांड पर लेगी पंचकूला पुलिस




पंचकूला के सेक्टर-20 में 7 साल पहले प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस के दफ्तर में हुई डकैती और ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी विनय कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नंदनगरी (उत्तरी दिल्ली) का रहने वाला है और पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी विनय को 24 नवंबर 2021 को भगोड़ा (पीओ) घोषित किया था। गुप्त सूचना के आधार पर इंचार्ज मनोज की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। गनपॉइंट पर लूट के बाद मारी गोली घटना 30 जनवरी 2019 की है। सेक्टर-20 स्थित पहली मंजिल पर प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस के कार्यालय में शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश दफ्तर में घुसे और हवाई फायर करते हुए गनपॉइंट पर नकदी और आभूषण लूटने लगे। जब वहां मौजूद युवकों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
गोली लगने से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने हत्या और डकैती समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पहले ही कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार, गाड़ियां और लूटी गई संपत्ति भी बरामद की जा चुकी है। केवल विनय कुमार ही लगातार फरार चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *