Headlines

मटौर-शिमला फोरलेन पर टोल शुल्क 3 गुना बढ़ा:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; SDM ने 5 किमी दायरे में छूट का दिया आश्वासन




नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वीरवार से मटौर-शिमला फोरलेन के घट्टा रानीताल टोल प्लाजा पर शुल्क 3 गुना बढ़ा दिया है। अब कार और जीप के लिए एक दिन का आने-जाने का शुल्क 100 रुपये लगेगा, जो पहले 35 रुपये था। बस और ट्रक के लिए यह 340 रुपये होगा। फोरलेन अधूरा होने के बावजूद टोल बढ़ाने के विरोध में लगभग आधा दर्जन पंचायतों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। रेयूंद खड्ड पुल और दौलतपुर सुरंग अभी बंद हैं, जिससे लोगों को सिर्फ पांच किलोमीटर के लिए 100 रुपये देने पड़ रहे हैं। अधूरे काम के लिए टोल वसूलना गलत सूचना पर एसडीएम अंजलि गर्ग मौके पर पहुंचीं। स्थानीय प्रतिनिधियों ने टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर दायरे के लोगों को शुल्क में छूट देने की मांग की। उनका कहना था कि अधूरे काम के लिए टोल वसूलना गलत है। एसडीएम ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात की एसडीएम अंजलि गर्ग ने बताया कि उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात की है। पांच किलोमीटर दायरे में छूट का प्रावधान है, जिसे लागू किया जाएगा। ग्रामीणों ने एक हफ्ते में छूट न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना और अनशन की चेतावनी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *