![]()
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक फिसलने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मढ़ा मंदिर के पास खेल मैदान के सामने हुआ। दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल दमोह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। घांघरी निवासी रोहित लोधी और पप्पू लोधी किसी जरूरी काम से बाइक से नोहटा आ रहे थे। मढ़ा मंदिर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सड़क पर घायल मिले दोनों भाई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। उनकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार, इलाज के बाद दोनों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नोहटा पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं और हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Source link
मढ़ा मंदिर के पास फिसली बाइक, दो भाई गंभीर घायल:सिर में आई चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी; नोहटा आते समय हादसा
