![]()
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने इनवर्टर और बैटरी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर, दो ओकाया बैटरियां और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अखिलेश कुमार पुत्र स्व. रघुनाथ ने ऊंचाहार थाने में इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पैदापुर के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ छोटू पुत्र श्रीनाथ, निवासी बहादुरपुर मजरे मतरौली और शिया उर्फ शिवा पुत्र मनभावन, निवासी दिलमनपुर मजरे डिडौली, थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पूछताछ में चोरी की बात कबूली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 23 अगस्त की रात जमालपुर माफी स्थित पानी की टंकी से दो बैटरियां और एक इनवर्टर चोरी किया था। दोनों चोरी के सामान को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक इनवर्टर और दो ओकाया बैटरियां बरामद कीं। वारदात में इस्तेमाल की गई UP 33 AF 0125 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। इन पुलिसकर्मियों ने किया खुलासा चोरी की वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना ऊंचाहार के उपनिरीक्षक अभिजीत मिश्रा, आरक्षी गुरमीत, आरक्षी अभयवीर और आरक्षी करन शामिल रहे।
Source link
रायबरेली में इनवर्टर-बैटरी चोर गिरोह का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद; पूछताछ में कबूली वारदात
