Headlines

बठिंडा में खाली प्लाट में महिला का सड़ा-गला शव मिला:पहचान नहीं, हाथों पर रूपा, चंदा, विक्रम, अजय नाम के टैटू; 35-40 साल उम्र




बठिंडा के हाजी रतन रोड स्थित दीप सिंह नगर इलाके के एक खाली प्लॉट से महिला का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झाड़ियों में पड़े शव की हालत अत्यंत गंभीर थी और वह बुरी तरह सड़ चुका था। प्राथमिक आंकलन के अनुसार महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम (हरबंस सिंह, संदीप गिल, राजेंद्र कुमार और कमल गर्ग) दो एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। सहारा जन सेवा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि नियमानुसार शव को पहचान के लिए 72 से 100 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस महिला की शिनाख्त और हत्या या हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। दोनों बाजुओं पर बने टैटू से पहचान की कोशिश महिला ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जबकि शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतका की दोनों बाजुओं पर ‘रूपा’, ‘चंदा’, ‘विक्रम’ और ‘अजय’ नाम के टैटू गुदे हुए हैं (एक अन्य नाम अस्पष्ट है)। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; 72-100 घंटे मोर्चरी में रहेगा शव सहारा टीम द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वर्धमान चौकी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि मौके से कोई अन्य ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की प्राथमिक कागजी कार्रवाई के बाद सहारा जन सेवा की एंबुलेंस द्वारा शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पहचान के लिए 100 घंटे तक मोर्चरी में रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *