Headlines

मरीन-ड्राइव पर दीये बेच रही मीरा के पास पहुंचे CM:विष्णुदेव साय ने 1 हजार देकर खरीदा दीया; पूछा- सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा?




रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक उसके पसरे पर पहुंचे और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से मिट्टी का दीया खरीदा। मुख्यमंत्री ने मीरा को एक हजार रुपए भी दिए। उसके कामकाज और परिवार का हाल जाना। बिना किसी औपचारिकता के मुख्यमंत्री ने मीरा से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उसे मिल रहा है या नहीं। मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला है। उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए भी मिल रहे हैं। योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचे और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करे। मीरा के दीये से जुड़ा ‘आशीर्वाद का दीया’ मुख्यमंत्री ने मीरा से खरीदा मिट्टी का दीया अब ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में दीया सिर्फ रोशनी का माध्यम नहीं, बल्कि आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने और अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्थानीय कारीगरों और छोटे दुकानदारों को बढ़ावा देने की अपील CM साय ने कहा कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले छोटे विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद बनाने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ताकत हैं। स्थानीय लोगों से सामान खरीदना सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि किसी परिवार के श्रम और आजीविका को सहारा देना भी है। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई काम छोटा नहीं होता। जरूरतमंद की मदद, स्वच्छता, पौधरोपण या स्थानीय कारीगर से सामान खरीदना भी जनसेवा का हिस्सा हो सकता है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *