Headlines

महागामा सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, टोटो और 4 मोबाइल बरामद




गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की एक महिला से जुड़ा है। महिला का मोबाइल खो गया था, जिसके बाद वह ओझा-गुणी के चक्कर में अपने रिश्तेदार के यहां महागामा थाना क्षेत्र के एक गांव आ रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात टोटो चालक मोहम्मद अकरम से हुई। अकरम ने महिला को मोबाइल ढूंढने के लिए दूसरे ओझा-गुणी से मिलवाने का प्रलोभन दिया। वह महिला को घुमाते हुए लौगांय ले गया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 8 जुलाई को महागामा थाने में मामला दर्ज कराया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। वैज्ञानिक और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहम्मद अकरम (19), नूर नबी (35), मोहम्मद युसूफ (22), मोहम्मद आसिफ (21) और खुर्शीद आलम (23) को गिरफ्तार किया है। ये सभी ग्राम लौगांय, थाना महागामा, जिला गोड्डा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *