महिला को बचाने में ऑटो पलटा, आठ मजदूर घायल




सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ में सोमवार को सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में मजदूरों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार सहित आठ मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में घायल मजदूर फुलेश्वर ने बताया कि सभी प्लांट में काम करने जा रहे थे। नया मोड़ के पास अचानक एक महिला सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो को मोड़ा, लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे सभी आठ मजदूर घायल हो गए। पूछताछ में पता चला कि दुर्घटना में घायल चार मजदूर पेटरवार के रहने वाले हैं। वहीं तीन मजदूर जैनामोड़ और एक मजदूर बाराडीह का निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी मजदूर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *